बीसीसीएल और जिला प्रशासन देंगे बेलगड़िया वासियों को 50 ई-रिक्शा, ₹1 करोड़ की CSR योजना से मिलेगा स्वरोजगार

बीसीसीएल और जिला प्रशासन देंगे बेलगड़िया वासियों को 50 ई-रिक्शा, ₹1 करोड़ की CSR योजना से मिलेगा स्वरोजगार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : कोयलांचल में आज एक ऐतिहासिक पहल की गई। बीसीसीएल और धनबाद जिला प्रशासन के बीच हुए समझौते (MoU) के तहत बेलगड़िया पुनर्वास नगर के निवासियों को 50 ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जाएंगे। यह योजना कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत संचालित होगी, जिस पर करीब ₹1 करोड़ का खर्च निर्धारित किया गया है।

इस समझौते पर बीसीसीएल के महाप्रबंधक (CSR) श्री कुमार मनोज एवं जेआरडीए के आरएंडआर/एस्टेट प्रभारी श्री प्रसून कौशिक ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उपायुक्त धनबाद श्री आदित्य रंजन भी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल स्थानीय युवाओं को सम्मानजनक रोज़गार मिलेगा बल्कि पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। बेलगड़िया के लोग जहां अब तक विस्थापन की चुनौतियों से जूझ रहे थे, वहीं यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

 

About Author

error: Content is protected !!