थाने से पंचायत कर घर लौट रही महिला पर जानलेवा हमला, गर्दन पर चाकू से वार – हालत नाजुक

थाने से पंचायत कर घर लौट रही महिला पर जानलेवा हमला, गर्दन पर चाकू से वार – हालत नाजुक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

#गिरिडीह : गिरिडीह जिले में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब उन्हें पुलिस-प्रशासन का भी खौफ नहीं रहा।

शनिवार शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सात नंबर योगीटांड़ में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात अपराधियों ने थाने से पंचायत कर अपने घर लौट रही महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों ने महिला की गर्दन पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।

घायल महिला की पहचान योगीटांड़ निवासी कंचन देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।

घायल महिला की सास किरण देवी ने बताया कि गांव में एक लड़का-लड़की के प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर शनिवार को मुफ्फसिल थाना में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत खत्म होने के बाद दोनों पक्षों से बॉन्ड भरवाकर घर भेज दिया गया था।

सास ने बताया कि घर लौटते समय कंचन देवी थोड़ी आगे निकल गई थीं, तभी रास्ते में किसी ने उनकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 

About Author

error: Content is protected !!