ईस्ट बसूरिया में चाल धंसने से हादसा: एक की मौत, एक गंभीर घायल

ईस्ट बसूरिया में चाल धंसने से हादसा: एक की मौत, एक गंभीर घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: ईस्ट बसूरिया स्थित लिब्रा आउटसोर्सिंग कोलियरी क्षेत्र में रविवार को एक बार फिर चाल धंसने की घटना हुई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास की माइंस में कुछ स्थानीय लोग घरेलू उपयोग के लिए कोयला निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक चाल धंस गया और लोग मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के छोटू भूईया की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुहाना कुमारी को स्थानीय लोगों ने मलबे से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घायल लड़की के पिता नरेश केवट ने बताया कि उनके इलाके के लोग अक्सर घर के चूल्हे के लिए पास की माइंस से कोयला लेते हैं। उन्होंने कई बार बेटी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

अब तक अधिकारियों की ओर से मृतक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

About Author

error: Content is protected !!