बरवाअड्डा में रात्रि प्रहरी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

बरवाअड्डा में रात्रि प्रहरी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पंडुकी स्थित नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान पंडुकी निवासी 48 वर्षीय विजय कुमार पांडेय के रूप में हुई है। वे नेशनल हाईवे कंपनी में रात्रि प्रहरी का कार्य करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पत्नी और पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक की पुत्री ने बताया कि पिता मंगलवार रात 9 बजे टिफिन लेकर ड्यूटी पर निकले थे, लेकिन सुबह उनका शव सड़क किनारे मिला।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह एक हत्या का मामला है। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों ने हत्या कर शव को पहले से खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन के सामने रख दिया ताकि इसे सड़क हादसा बताया जा सके।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रशासन से वार्ता शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की गहन छानबीन की जा रही है।

 

About Author

error: Content is protected !!