पुलिस की बड़ी कामयाबी: TSPC नक्सली जमादार गंझू अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चतरा (झारखंड): चतरा जिला पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) संगठन के वांछित नक्सली जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जमादार गंझू खामडीह गांव के जंगल क्षेत्र में हथियारों के साथ मौजूद है और लेवी वसूली समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल है।
सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल ने 27 वर्षीय जमादार गंझू को खामडीह जंगल से दबोच लिया। वह लावालौंग थाना क्षेत्र के कनवातरी, सिलदाग का निवासी है।
जब्ती सूची:
1 देशी कट्टा
3 देशी राइफल
92 जिंदा कारतूस
2 मोबाइल फोन व 1 सिम कार्ड
TSPC संगठन का पोस्टर
कैमोफ्लाज वर्दी
गिरफ्तार नक्सली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, थाना प्रभारी लावालौंग राकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, वाजिद अली और लावालौंग थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।