देवघर से गिरफ्तारी, जंगल में मुठभेड़, कुख्यात सूर्या हांसदा का अंत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
देवघर : देवघर पुलिस ने गुरुवार को कुख्यात अपराधी सूर्या हांसदा को गिरफ्तार कर लिया था। सूर्या हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई संगीन मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ललमटिया जंगल में छिपाए गए हथियार बरामद करने ले गई। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के दौरान सूर्या ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस कई महीनों से सूर्या की तलाश में थी और उसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।