अमित अग्रवाल गिरफ्तार, ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ की GST चोरी का मामला उजागर

ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ की GST चोरी का मामला उजागर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमित अग्रवाल के घर पर ईडी ने रेड मारी। इस दौरान ईडी की टीम ने अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान ईडी को 1 लाख नगद और कई कागजात मिले हैं। अमित अग्रवाल को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है। जांच के बाद ईडी की टीम गिरफ्तार कर रांची ले जाएगी।

झारिया के जगदम्बा फर्नीचर के मालिक अमित अग्रवाल और धनबाद “आपनो घर” सोसाइटी में ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ की GST चोरी का मामला उजागर

झरिया के व्यापारी अमित अग्रवाल पर फर्जी कंपनियों के ज़रिए जीएसटी में भारी घोटाले का आरोप, कई ठिकानों पर छापेमारी, नकदी और डिजिटल डिवाइस जब्त।

धनबाद के पॉश इलाके “आपनो घर” सोसाइटी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। झरिया के कारोबारी अमित अग्रवाल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी के मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।

सूत्रों के अनुसार, अमित अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों और फर्जी बिलों के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया। यह कार्रवाई ED और GST इंटेलिजेंस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है।

“आपनो घर” सोसाइटी में सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स की तैनाती

झरिया स्थित आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर भी दबिश

संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, लैपटॉप और नकदी जब्त

अमित अग्रवाल समेत कई बिचौलियों पर जांच का शिकंजा

देर शाम तक छानबीन जारी, पूछताछ में कई अहम खुलासे की उम्मीद

“आपनो घर” सोसाइटी और झरिया में जगदम्बा फर्नीचर में ईडी के रेड से आस-पास के क्षेत्रों मे हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सोसाइटी में सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल था, और मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने से रोका गया।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। ईडी अब अमित अग्रवाल से जुड़े अन्य बिजनेस नेटवर्क, बैंक अकाउंट्स और सहयोगियों की जांच भी करेगी।

About Author

error: Content is protected !!