ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति समस्या को लेकर शिक्षकों की पहल, वेतन भुगतान को लेकर मिला आश्वासन

धनबाद से बड़ी खबर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति समस्या को लेकर शिक्षकों की पहल, वेतन भुगतान को लेकर मिला आश्वासन

 

धनबाद।

आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, धनबाद के एक प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक, धनबाद से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

 

बैठक में खास तौर पर ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाने की समस्या को उठाया गया। पोर्टल पर हाल ही में हुए अपग्रेडेशन के कारण शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है, जिससे शिक्षकों में वेतन भुगतान को लेकर आशंका उत्पन्न हो रही थी।

 

इस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि –

✅ यह समस्या राज्य स्तरीय तकनीकी समस्या है।

✅ शिक्षकों के वेतन भुगतान में बायोमेट्रिक उपस्थिति से संबंधित कोई रुकावट नहीं आएगी।

✅ वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

इस वार्ता में महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह के साथ

उपाध्यक्ष राम-लखन कुमार,

संयुक्त सचिव दिनेश राम,

राजीव कुमार,

मृत्युंजय कुमार,

और राजू प्रसाद साव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन मिलने के बाद कहा कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो संघ आगे की रणनीति तय करेगा।

 

(रिपोर्ट – अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, धनबाद)

 

About Author

error: Content is protected !!