बरवाअड्डा में कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार — पुरानी रंजिश बना मौत की वजह

बरवाअड्डा में कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार — पुरानी रंजिश बना मौत की वजह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुए एक जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अशोक मंडल ने जयपुर गांव निवासी कामेश्वर मंडल पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान कामेश्वर मंडल की मृत्यु हो गई।

यह घटना दामुमुड़ा स्थित नया प्राथमिक विद्यालय के पास हुई थी। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और घायल को SNMMCH, धनबाद भिजवाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक कामेश्वर मंडल एक समय “रोज वैली” चिटफंड कंपनी में काम करता था और आरोपी अशोक मंडल ने उसके कहने पर कंपनी में पैसा निवेश किया था। कंपनी के बंद होने के बाद अशोक मंडल लगातार कामेश्वर से पैसे की मांग कर रहा था। इसी रंजिश के कारण अशोक ने जानलेवा हमला किया।

बरवाअड्डा थाना की टीम ने छापेमारी कर अशोक मंडल को गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, खून से सना गंजी और गमछा बरामद किया गया। साथ ही घटनास्थल से मृतक का पुराना गमछा और फटा हुआ बेडशीट भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
नाम: अशोक मंडल
पता: ग्राम सपनपुर, थाना बरवाअड्डा, जिला धनबाद

जप्त सामान:

1. एक कुल्हाड़ी

2. खून से सना गंजी व गमछा

3. मृतक का गमछा और फटा हुआ बेडशीट

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

रजनीकांत (थाना प्रभारी)

अघनु मुंडा (अनुसंधानकर्ता)

सोमेश्वर कुमार सिंह

रॉबिन्सन मुण्डरी

सुधीर कुमार

 

About Author

error: Content is protected !!