Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गुमला में दिनदहाड़े किराना व्यवसायी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
गुमला:
गुमला जिले में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिनदहाड़े किराना व्यवसायी विनोद जाजोदिया की आपसी विवाद के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में एसपी हरिश बिन जमा के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल ब्यूम तिर्की, जूलियन मिंज, और समीर टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतक के छोटे भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक मुख्य आरोपी अंचल ब्यूम तिर्की उर्फ चीकु पर करीब दो वर्ष पूर्व विनोद जाजोदिया के घर में चोरी का आरोप लगा था। यही पुरानी रंजिश इस खौफनाक वारदात की वजह बनी।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा।