#Dhanbad: 8 लेन सड़क पर फिर उभरा खतरनाक गड्ढा, ह्यूमैनिटी टीम ने जताई दुर्घटना की आशंका, पीएचडी और पथ निर्माण विभाग पर उठे सवाल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: शहर की बहुप्रतीक्षित और करोड़ों की लागत से बनी 8 लेन सड़क एक बार फिर जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क के बीचोंबीच गड्ढा बन जाने से न सिर्फ वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है, बल्कि यह दुर्घटनाओं को भी आमंत्रित कर रहा है। इसके साथ ही पाइपलाइन लीकेज से बह रहा पानी, सड़क को और भी कमजोर बना रहा है।
स्थानीय सामाजिक संस्था ह्यूमैनिटी टीम के सदस्य सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान’ चलाया। टीम के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने खुद गड्ढे के चारों ओर लकड़ियों और टहनियों से सुरक्षा घेरा बनाकर खतरे का संकेत दिया, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके।
गौतम मंडल ने बताया,
> “हर दिन इस मार्ग पर छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभाग आंखें मूंदे बैठा है। बरसात में यह गड्ढा जानलेवा बन सकता है। पीएचडी और पथ निर्माण विभाग की लापरवाही अब जान पर बन आई है।”
स्थानीय लोगों में भी नाराजगी साफ देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि जब इतनी बड़ी सड़क टिक नहीं पा रही है, तो विकास की बात केवल दिखावा रह जाती है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढे की मरम्मत कर स्थायी समाधान किया जाए, नहीं तो आंदोलन होगा।
लाखों की लागत से बनी सड़क बार-बार टूटना गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।
ह्यूमैनिटी टीम ने चेताया – बारिश में हो सकती है गंभीर दुर्घटना।
विभागीय चुप्पी पर नागरिकों में गुस्सा, जवाबदेही तय करने की मांग।
#DhanbadRoadCondition | #8LaneDanger | #HumanityTeam | #GautamKumarMandal | #जनआक्रोश | #PublicSafety | #DhanbadNews | #धनबाद