लोयाबाद में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं जारी, पुलिस की अपील के बावजूद लोग बरत रहे लापरवाही
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोयाबाद।
क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद वाहन मालिकों की लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला शनिचरी हटिया का है, जहां एकड़ा हरिजन बस्ती निवासी चन्देश्वर रविदास की बाइक चोरी हो गई।
चन्देश्वर रविदास, पिता किशुन रविदास, अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर (JH10-BJ-2108) को हटिया में शाम लगभग 4 बजे खड़ा कर बाजार करने चले गए थे। जब लौटे तो बाइक गायब थी। उन्होंने तुरंत लोयाबाद थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लापरवाही के चलते चोरी को मिल रही बढ़ावा
पिछले शनिवार को हटिया मैदान में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दर्जनों ऐसी बाइक पाईं जिनमें मेन लॉक तक नहीं था। पुलिस ने सभी मालिकों को फटकार लगाई और सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी।
पुलिस की अपील: सावधान रहें, डबल लॉक का करें उपयोग
लोयाबाद पुलिस ने फिर से आम लोगों से अपील की है कि वे—
सार्वजनिक स्थानों पर वाहन पार्क करते समय डबल लॉक का इस्तेमाल करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
अपने वाहन की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें।
पुलिस का कहना है कि जागरूकता और सतर्कता से ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।