भू_माफियाओं की दादागिरी कोर्ट के आदेश की खुलेआम कर रहे अवहेलना, विवादित जमीन पर किया भूमि पूजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Dhanbad अगर आप भी जमीन में इनवेस्टमेंट करना चाह रहे है तो सतर्क और सावधान हो जाइए, धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क के पिछे NirvanaCity के नाम पर चल रहा है ज़मीन का फर्जीवाड़ा।

भू-माफियाओं का तांडव और प्रशासन की चुप्पी… सवाल ये है कि क्या अब न्याय व्यवस्था भी ताक पर रख दी गई है? धनबाद की बड़ी खबर है जहां धारा 163 लागू होने के बावजूद विवादित जमीन पर भूमि पूजन कर दिया गया “
“इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

धनबाद : नवाडीह बरवाडा।
धनबाद के अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय ने विवादित जमीन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 CrPC के तहत सख्त आदेश जारी किया था। मामला है केस संख्या 755/2025 का, जिसमें कोर्ट ने साफ-साफ निर्देश दिया था कि उक्त जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य, पूजा-पाठ या कब्ज़ा गतिविधि नहीं होगी।
लेकिन 23 जून 2025 को इसी जमीन पर खुलेआम भूमि पूजन किया गया। इतना ही नहीं सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में न केवल स्थानीय भू-माफियाओं ने हिस्सा लिया, बल्कि बताया जा रहा है कि प्रशासन की मौन सहमति भी इसमें शामिल थी।
कोर्ट का आदेश एक तरफ और जमीन पर चल रही गतिविधियां दूसरी तरफ — क्या अब अदालत की बातों की भी कोई अहमियत नहीं रही?
सूत्रों की माने तो स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों की सहमति से ही ये भूमि पूजन हुआ, जो न केवल अदालत के आदेश का उल्लंघन है, बल्कि यह लोकतंत्र में आम जनता के भरोसे को भी चोट पहुंचाता है।
“प्रशासन क्या कर रहा था जब कोर्ट का आदेश का उल्लंघन हो रहा था?”
“कौन हैं वो लोग जो खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं?”
“क्या धनबाद का प्रशासन भू-माफियाओं के दबाव में है?”
“सवाल सीधा है — जब कोर्ट के आदेश के बावजूद किसी को रोका नहीं गया, तो क्या आम जनता अब न्याय के लिए अदालत की ओर देखना बंद कर दे?”