Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची, झारखंड:
झारखंड पुलिस विभाग में शीर्ष स्तर पर अधिकारियों की भारी कमी देखने को मिल रही है। डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी रैंक के कुल 20 पद वर्तमान में रिक्त पड़े हैं। इसके अतिरिक्त 11 पदों पर कार्यभार अन्य अधिकारियों के पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में है।
झारखंड में आईपीएस अधिकारियों के कुल 158 स्वीकृत पद हैं, जिनमें 103 सीधी भर्ती से और 37 प्रोन्नति के माध्यम से शामिल हैं। फिलहाल 140 आईपीएस अधिकारी राज्य में कार्यरत हैं, लेकिन इनमें से कुछ अभी प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) पर हैं। इस कारण कार्यभार प्रभावित हो रहा है।
रिक्त पदों की सूची (20 पद):
डीजी ट्रेनिंग
एडीजी स्पेशल ब्रांच
आईजी एसीबी
डीआईजी रांची
डीआईजी हजारीबाग
डीआईजी बोकारो
एसपी स्पेशल ब्रांच
एसपी होमगार्ड
कमांडेंट जैप-1
कमांडेंट जैप-3
कमांडेंट आईआरबी-5
कमांडेंट आईआरबी-8
कमांडेंट आईआरबी-3
एसीबी एसपी (दो पद)
रेल एसपी धनबाद
रेल एसपी जमशेदपुर
एसपी वायरलेस
एसपी सीआईडी (दो पद)
अतिरिक्त प्रभार में संचालित 11 पद:
एडीजी ट्रेनिंग
एडीजी आधुनिकीकरण
आईजी जैप
आईजी हेडक्वार्टर
एसपी जगुआर
कमांडेंट आईआरबी-1
कमांडेंट आईआरबी-2
कमांडेंट आईआरबी-4
कमांडेंट आईआरबी-9
कमांडेंट आईआरबी-10
कमांडेंट एसआईआरबी- 1