ब्रेकिंग न्यूज: बाघमारा थाना क्षेत्र के भिमकनाली बीसीसीएल कॉलोनी में महिला ने की आत्महत्या

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाघमारा (धनबाद): बाघमारा थाना अंतर्गत भिमकनाली बीसीसीएल कॉलोनी से एक दुखद खबर सामने आई है। सोमवार सुबह एक महिला ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला  आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह या अन्य कोई कारण होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

घटना से कॉलोनी में शोक का माहौल है।

About Author

error: Content is protected !!