
जामताड़ा, झारखंड:
बेलबोराई मोड़ से लकड़टंगा गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क की हालत इन दिनों बद से बदतर हो चुकी है। सड़क पर कीचड़ और गड्ढों की भरमार ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के मौसम में यह रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से उपेक्षित है और अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक काम पर जाने वाले लोगों को रोज़ाना जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। जलजमाव और फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग से कई गांवों का आवागमन जुड़ा है, लेकिन अब यह रास्ता जानलेवा बन चुका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत की जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे आंदोलन का रास्ता
अपनाएंगे।