भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। लेकिन इस बार धोनी के घर के बाहर एक ऐसा फैन पहुंचा है, जिसकी कहानी दिल को छू लेने वाली है। ये लड़का ना सुन सकता है और ना बोल सकता है। बावजूद इसके, वो अकेले आज़मगढ़ से रांची सिर्फ अपने पसंदीदा क्रिकेटर एमएस धोनी से मिलने के लिए पहुंचा है। उसने तकरीबन 6 दिन में यात्रा पूरी की, किसी तरह साधन जुटाकर। वो जब रांची पहुंचा तो सीधा धोनी के आवास के बाहर खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि उसने धोनी को दो बार घर से निकलते और वापस आते हुए देखा भी, लेकिन धोनी ने उससे मुलाकात नहीं की और कहा कि “बाद में मिलेंगे।” इतना सुनना था कि वह युवक वहीं बाहर बैठ गया और ज़िद पकड़ ली कि जब तक धोनी उससे मिलेंगे नहीं, वो वापस नहीं जाएगा। धोनी के रांची स्थित घर के बाहर फैंस का जुटना आम बात है, लेकिन इस फैन की खामोश जिद सबका ध्यान खींच रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। वे भारत के 11वें खिलाड़ी हैं जिन्हें इस वैश्विक सम्मान से नवाज़ा गया है। ऐसे में यह फैन की भक्ति और समय का संयोग, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या माही इस फैन से मुलाकात करेंगे? या फिर यह खामोश इंतजार यूं ही जारी रहेगा…

About Author

error: Content is protected !!