Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद
गोविंदपुर:धनबाद जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन पर अड्डेबाज्जियों एवं नशेड़ियों के खिलाफ चला बड़ा मुहिम उसी मुहिम के आलोक में अड्डेबाज्जी के अड्डे पर गोविंदपुर थाना अंतर्गत जी० टी० रोड कांड्रा (भीतिया) प्रमोद यादव के दुकान पर वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब और बियर की बोतल भारी मात्रा में जब्त किया गया।अभियुक्त प्रमोद यादव भागने में कामयाब रहा ।उक्त अभियुक्त को गिरफ्तारी को लेकर जगह जगह छापामारी जारी है।ये मुहिम पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार चलती रहेगी।जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर गोविंदपुर के थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने मीडिया को दिया ।