राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोकर डिस्टलरी पुल के समीप समाधी स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोकर डिस्टलरी पुल के समीप समाधी स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा को जितना भी याद किया जाए, वह कम है. देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले ऐसे पुरोधा के योगदान को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश तरक्की करे और अच्छी पहचान बनाए. भगवान बिरसा मुंडा को याद करें.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!