Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद:प्रकाश कुमार, ऋषभ उर्फ लोकेश, करमजीत सिंह और अरमान अंसारी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। यह पुष्टि हुई है कि गिरोह का सरगना ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू फिलहाल पुरुलिया जेल में बंद है।
बिहार, झारखंड और बंगाल में सक्रिय था गिरोह
धनबाद डकैती गिरोह का नेटवर्क तीन राज्यों में फैला है। पुलिस ने बताया कि अगस्त 2023 में पुरुलिया में हुई 8 करोड़ की डकैती इसी गिरोह का काम था।
बैंक मोड़ की पांच ज्वेलरी दुकानें थी टारगेट
गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वे बैंक मोड़ की पांच आभूषण दुकानों की रेकी कर चुके थे और डकैती की तारीख भी तय हो चुकी थी।