पश्चिमी टुण्डी प्रखण्ड क्षेत्र के मनियाडीह थाना प्रभारी शिव कुमार के नेतृत्व में अवैध बालू तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ धर-पकड़ से कारोबारियों में मची हड़कंप।।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना प्रभारी शिव कुमार के सफल नेतृत्व के कारण पिरटांड प्रखण्ड के बोरापहाड़ी के एक ही समय तीन अवैध बालू तस्करों के तीन वाहनों को पकड़ा गया ।।

टुण्डी  मनियाडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू तस्करों में मची हड़कंप।    मनियाडीह थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत डंडाटांड़ – मछियारा पंचायत के मछियारा सड़क मार्ग से मनियाडीह पुलिस ने अवैध बालू से लदा दो ट्रैक्टर एवं एक 407 वाहन अर्थात कुल तीन वाहन जिसमें दो चालक सहित को पकड़ा ,हालांकि एक चालक भागने में सफल रहा।

बताते चलें की मनियाडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संध्या समय 05:35 बजे फतेहपुर पंचायत के डंडाटांड़ के पास छापामारी कर अवैध बालू से लदा एक टाटा 407 मालवाहक वाहन एवं दो ट्रैक्टर को पकड़ा ।

बताते चलें तीनों वाहन पड़ोसी प्रखण्ड पिरटांड प्रखण्ड अन्तर्गत बोरापहाड़ी के तीनों वाहन हैं ।।

टाटा 407 मालवाहक वाहन के चालक बाबूलाल पंडित एवं एक ट्रैक्टर चालक प्रेम किस्कू को रगेदकर पकड़ने में कामयाबी पाई, परन्तु एक ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा।

पुलिस तीनों वाहन एवं दोनों चालक को मनियाडीह थाना ले आया है। 407 वाहन का नम्बर जेएच 10 एआई 5892 हैं ।

मनियाडीह थाना प्रभारी के इस नये रूप से प्रभावित होकर क्षेत्र में लोग बहुत प्रसन्न एवं प्रभावित हैं ।।

अवैध बालू कारोबारियों पर पुलिस की लगातार करवाई से बालू तस्करों में हड़कंप सा माहौल उत्पन्न हों गया है।

 

टुण्डी/ धनबाद।

रिपोर्टर : बलराम भंडारी

About Author

error: Content is protected !!