CM हेमंत सोरेन से मिले ये IAS और IPS…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: राजधानी रांची में आज कुछ अलग दृश्य देखा गया। झारखंड के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले कुछ IAS और IPS अफसर CM हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे। इनकी मुलाक़ात सिर्फ हाथ मिलाना नहीं था, यह उस भरोसे का इजहार था, जो प्रशासन और जनसेवा के बीच की सबसे मजबूत डोर है। हर अफसर की आंखों में एक सपना था, अपना जिला संवारने का और जनता की उम्मीदों को धरती पर उतारने का। देवघर के नये DC नमन प्रियेश लकड़ा, धनबाद के नये DC आदित्य रंजन, कोडरमा के नये DC ऋतुराज, गढ़वा के DC दिनेश कुमार यादव एवं खूंटी की नई DC आर. रॉनिटा एवं दुमका के IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा, बोकारो के नये IG क्रांति कुमार गडिदेशी, पलामू के नये DIG नौशाद आलम, धनबाद के नये SSP प्रभात कुमार, बोकारो के नये पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह एवं पाकुड़ की नई SP निधि द्विवेदी सहित अन्य CM से मिलने पहुंचे थे।

About Author

error: Content is protected !!