गिरिडीह जिला के ताराटांड़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत भण्डारीडीह जोरिया पुल के समक्ष मवेशियों से भरी ट्रक एवं सीमेंट लदी ट्रक की आमने-सामने से हुई टक्कर से दोनों चालक की मौके पर ही हुई मृत्यु ।।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुण्डी/ धनबाद/ गिरिडीह।

रिपोर्ट: बलराम भंडारी

आज दिनांक 25/05/2025 दिन रविवार को गिरिडीह ताराटांड़ टुंडी गोविन्दपुर मुख्य पथ पर ताराटांड़ थाना अंतर्गत मोहलीडीह के भलपहरी जोरिया/ नाला के समक्ष गिरिडीह से गोविन्दपुर की ओर से हमेशा की तरह जाने के क्रम में आज प्रातः बेला 04:00 बजे मवेशियों ( गाय एवं बैल) से भरा ट्रक संख्या बीआर 27 जी 6507 ने दाहिने दबाते हुए विपरित दिशा से आ रही सीमेंट से भरी ट्रक संख्या जेएच 10 सीई 6705 को टक्कर इतनी जबरदस्त मारी की दोनों चालक की मृत्यु घटनास्थल में ही हो गई ।।

ताराटांड़ क्षेत्रीय लोगों की मानें तो आयें दिन गिरिडीह की ओर से मवेशियों से भरी ट्रकें गुजरती हैं, परन्तु जब-जब घटनाएं होती है , तब-तब आमलोगों को यह सब जानकारी होती हैं।

घटना की सूचना ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार को जैसे ही मिली पुरे दल-बल के साथ घटनास्थल स्थल पर पहुंचे और दोनों चालकों को क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से निकाला, और गिरिडीह सदर अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम के उपरान्त उन लोगों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।

सिमेंट ट्रक चालक -उमेश कुमार दास एवं पशु ट्रक चालक -अली राज खान ।।

 

दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े हुए वाहनों में दबे मवेशियों को अत्यधिक परेशानी के साथ निकाला गया, 13 मृत मवेशियों को घटनास्थल से कुछेक दूरी पर पर जेसीबी वाहन के सहयोग से मिट्टी में दफ़नाया गया ।।

तथा चोटिल मवेशियों को ग्रामीणों को देखरेख हेतु जिम्मेदारी दिया गया ।।

गिरिडीह जिला के बजरंग दल जिला संयोजक नागेश्वर विश्वकर्मा ने लम्बा सफर के प्रतिनिधि को बताया की इस तरह की अमानवीय कार्य पर यदि पुलिस और प्रशासन रोक नहीं लगातीं हैं तों बाध्य होकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगी , जिसकी सारी की सारी जिम्मेदारी और जवाबदेही उनकी ही होगी ।।

About Author

error: Content is protected !!