बैंक ऑफ इंडिया तीसरा ब्रांच ,मैनेजर बैठे है पंखा मे ,ग्राहक गर्मी से जूझ रहे है।

जैसे जैसे मई का महिना बीत रहा तापमान और बढ़ रहा ऐसे मे लोग गर्मी से काफी परेशान है। ऐसे मे सरकारी दफ्तरों मे आम जनता के लिए पानी और हवा दोनों की सुविधा बहुत महत्वपूर्ण हो गया जिसका सारा खर्च कँही न कंही आम जनता के जेब से ही जाता है इसके बावजूद कुछ दफ्तरों का हाल बेहाल है, ऐसे ही हाल बैंक ऑफ इंडिया के तिसरा ब्रांच का है जँहा शाखा प्रबंधक अपने कैबेन मे आराम से बैठकर काम कर रहे और ग्राहक जो बैंक मे जाते उनके लिए न AC है और न ही पंखा चल रहा है मात्र पंखा लटका के रख दिया गया ताकि दिखे बस, जिसके कारण लोग बैंक मे गर्मी से बेहाल है । ये लोगों की मजबूरी है इतनी गर्मी मे बैंक जाना, शायद बैंक प्रबंधन ये भूल चुके है कि उन्ही खाताधारकों के वजह से उनका बैंक चल रहा है जिससे उनको उनका वेतन मिलता है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तिसरा ब्राँच के प्रबंधक को लोगों ने शिकायत भी किया लेकिन अपने पद के नशे मे चूर किसी को कोई जवाब नहीं देते है।

इसको लेकर लोगों मे काफी रोश देखने को मिल रहा है।

About Author

error: Content is protected !!