Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद दो इंजीनियर की मौत से डॉक्टर अनुष्का तिवारी चर्चा में हैं. पुलिस जांच जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे अनुष्का तिवारी के झूठ बेनकाब होता जा रहे हैं. अब इस बात का खुलासा हुआ है कि अनुष्का के पास MBBS तक की डिग्री नहीं है और वह खुद को डर्मेटोलॉजिस्ट बता कर हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कर रही थी.कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद दो इंजीनियर की मौत से डॉक्टर अनुष्का तिवारी चर्चा में हैं. दोनों इंजीनियर के परिजनों में उनकी मौत का आरोप डॉक्टर अनुष्का पर लगाया है. पुलिस जांच में एक के बाद एक कई खुलासे होते जा रहे हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे अनुष्का तिवारी के झूठ बेनकाब होते जा रहे है.
अब इस बात का खुलासा हुआ है कि अनुष्का के पास MBBS तक की डिग्री नहीं है और वह खुद को डर्मेटोलॉजिस्ट बता कर हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कर रही थी. जांच में यह भी पता चला है कि उनके पास कोई ट्रेंड असिस्टेंट भी नहीं थे. जिनकी मदद वह सर्जरी के दौरान लेती थी. इन दोनों केस के खुलासे के बाद से ही अनुष्का तिवारी अपने पति के साथ फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.