कोई सोच नहीं सकता, ऐसी जगह नक्सलियों ने छिपाया था हथियार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और CRPF के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम मे शुक्रवार को गिरिडीह के नक्सल प्रभावित खुखरा थाना इलाके के चतरो के कानाडीह और गार्दी के घने जंगल से हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है। नक्सलियों ने इतने शातिराना तरीके से हथियारों को छिपाया था कि उसे खोज पाना बहुत आसान नहीं था। गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार के कानों में किसी ने फूंक मारी कि हथियारों का जखीरा उसी इलाके में है। SP डॉक्टर विमल कुमार का माथा ठनका और इलाके में जबरदस्त तरीके से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दरम्यान जमीन में गड़ा हुआ एक सिन्टेक्स (पानी टंकी) मिला। उसका ढक्कन खोला गया तो वहां मौजूद हर किसी का माथा चकरा गया। पानी के टंकी में हथियार छिपाकर रखे गये थे। पुलिस ने जमीन खोद कर पानी की टंकी को बाहर निकाला और उसमें रखे सारे हथियार और विस्फोटक जब्त कर लिये।

खुखरा थाना इलाके से मिली इस बेहतरीन सफलता के बाद एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एएसपी सुरजीत कुमार और CRPF 154 बटालियन के असिस्टेंट कंमाडेंट दलजीत सिंह भाटी ने मीडिया को बताया कि सुरक्षाबलों ने छापेमारी कर जमीन से पानी टंकी को निकाला, जिसमे कई बंदूके, देशी कट्टा, सेमी आटोमेटिक कट्टा सहित कई हथियार और विस्फोटक पदार्थ जब्त किये गये। बरामद समानों में 12 राइफल, एक डबल बैरल गन, एक एसएलआर, दो वायर कटर, तीन मैगजीन पाउच, आठ इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 14 बंडल कोडेक्स वायर, दो देसी कट्टा , एक सेमी राइफल सहित कई अन्य सामान शामिल है।

About Author

error: Content is protected !!