भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ किंगपिन हिरासत में

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गोमो (धनबाद ) हरिहरपुर थाना और उत्पाद विभाग की टीम ने गोमो के पुराना बाजार स्थित आवास मे छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अवैध शराब बिक्रेता रंजीत सरदार उर्फ किंगपिन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ,

आश्चर्य है की पूरे गोमो के शराब दुकान में अंग्रेजी शराब के जितना ब्रांड नही मिलता उतना ज्यादा ब्रांड इस अवैध शराब बिक्रेता के घर से बरामद किया गया है ,

उत्पाद विभाग के अधिकारी के अनुसार 100 लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब छापेमारी के दौरान रंजीत सरदार के घर से बरामद किया गया है जिसमे कुछ नकली अंग्रेजी शराब की होने की भी संभावना जताई जा रही है ,

बता दे कि रंजीत सरदार पिछले कई सालों से अवैध शराब बेचने का धंधा करता था वो अपने घर से ही अंग्रेजी शराब बेचता था , हरिहरपुर पुलिस कई दिनों से उसके पीछे पड़ी थी ,

खास बात है कि रंजीत सरदार का घर गोमो के सबसे पुराने बिशॉप रॉकी हाई स्कूल के बाउंड्री से सटा हुआ भी है , जिसके कारण स्कूली बच्चे भी नशे का शिकार हो रहे थे ,

हरिहरपुर थानेदार राहुल झा ने बताया कि उच्च अधिकारियो के निर्देश पर उत्पाद विभाग और हरिहरपुर पुलिस ने दल बल के साथ रंजीत सरदार के घर और दुकान में छापेमारी की , उसके घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ बियर भी बरामद किया गया है ,साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

About Author

error: Content is protected !!