Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लिलोरी स्थान से एक युवक को थाना लाया गया है, पूछताछ में भंडाफोड़ हो सकता है ।
धनबाद_ कतरास थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के चलते मोटरसाइकिल चोरों की मौज हो गई है। क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। चोरों के निशाने पर कभी सब्जी पट्टी, कभी रेलवे स्टेशन और कभी लिलोरी स्थान जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके होते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जगहों पर वाहन खड़ी कर खरीदारी या यात्रा पर जाने वाले लोग जब लौटते हैं तो उन्हें अपनी मोटरसाइकिल गायब मिलती है। संदेह जताया जा रहा है कि इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल अवैध कोयले के धंधे में किया जा रहा है या फिर इन्हें बेच दिया जाता है।
पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि अब तक इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकामी रही है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और क्षेत्र में नियमित गश्ती की मांग की है।