वृद्धा आश्रम में केक काट कर डीसी ने मनाया मदर डे।असहाय बेसहारा बुद्धों को किया संबोधित।।

दक्षिणी टुंडी कटनियां पंचायत के आसनडाबर लालमणि वृद्धाश्रम पहुंची धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वृद्धा आश्रम में केक काट कर डीसी ने मनाया मदर डे।असहाय बेसहारा बुद्धों को किया संबोधित।।

धनबाद जिले के उपायुक्त माधवी मिश्रा पहुंचे टुंडी प्रखंड के लालमणि वृद्धा आश्रम आसन डाबर। वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों से की मुलाकात साथ ही केक काट कर मदर डे सेलिब्रेट करते हुए जीवन जीने के सही अर्थ को समझने का प्रयास किया।धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा के साथ टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय और अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद भी रहे शामिल।

साथ ही वृद्धाश्रम में जल की संकट को लेकर जूझ रहे लोगों को आश्वासन देते हुए डीसी ने कहा कि जल्द ही जल की संकट को दूर करने का प्रयास करेंगे। वही वृद्धा आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गिद्दी ने कहा कि इस वृद्धाश्रम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है यहां के बुजुर्गो असहायों के लिए राशन की व्यवस्था करना इसके बाद मीडिया द्वारा सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि यहां पर हर कोई अपना सहयोग देकर यहां के बुजुर्गो और असहायों का सहयोग करें।

माधवी मिश्रा उपायुक्त धनबाद।।

नौशाद गिद्दी अध्यक्ष लालमणि वृद्धा आश्रम आसन डाबर टुंडी।

 

 

रिपोर्ट :- बलराम भंडारी

About Author

error: Content is protected !!