धनबाद: सड़क के मुहाने को बंद करने पहुंची प्रशासन की टीम पर स्थानीय भड़क गए. दरअसल यह विरोध एसएनएमएमसीएच के समीप कोचाकुली बस्ती के पास हो रहा है. अस्पताल और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर रास्ते को बंद करके बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है. इसे लेकर स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में आक्रोश देखा जा रहा है. बाउंड्री वॉल निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काम रुकवाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखी गई. भारी हंगामे के बीच रास्ते के मुहाने को बंद करने का काम जारी है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि प्रदर्शनकारियों को रोका जा सके.