बाघमारा अंचल के मधुबन उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनीडीह में सरकार द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया के तहत बृहस्पतिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनीडीह के सरकारी स्कूलों में क्लास आठवीं पास छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस मौके पर मुखिया बिट्टू चौहान, पंचायत समिती भगवान दास, प्रधान शिक्षक लाल मोहन नायक, सहायक शिक्षक रेणुका देवी, एमी औमंगा तिर्की अध्यापक केशो गोप, चंचला कुमारी , नीतू नंदा सिंह अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, संयोजिका रोशनी बेगम , सहित अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनीडीह के कुल 7 छात्र-छात्राओं को कार्यालय में साइकिल वितरित कराया गया। साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुल्तान खान बाघमारा रिपोर्टर