लोयाबाद में चल रहा अवैध कोयले का खुलेआम खनन , प्रशाशन है मौन ??

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के लोयाबाद में सुत्रों के मुताबित जानकारी मिली हैं कि लगभग 6 महिने से झीलीग्राउंड लोयाबाद 5 नम्बर , महतो बस्ती में लोयाबाद नदी और शमशान के समीप मजार जाने वाले रास्ते में अवैध खनन कर कोयला निकासी किया जा रहा है और समिप के ग्राउंड में अवैध कोयलें का भंडारण कर बड़ी गाड़ियों में कोयला लोड कर बिहार और यूपी भेजा जाता है ओर और सबकुछ जानते हुए स्थानीय प्रशाशन मौन है,

साथ ही सुत्र ये भी बताते हैं की अजीज शाह बाबा के मजार के समीप इदगाह मोहल्ला में रहने वाले लोग सदियों से नदी किनारे के रास्ते का इस्तेमाल बाजार आने जाने के लिए करते हैं और लोयाबाद 5 नम्बर के मुस्लिम समुदाय के लोग ईद , बकरीद की नमाज ईदगाह में पढ़ने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल कर आना जाना करते है ओर यहां कोई भी ब्यक्ति अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है तो उसे झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी दी जाती है। इस अवैध कोयला खनन की वजह आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ओर लोग काफी दहशत में हैं की कहि कोई अनहोनी घटना ने हो जाये।

About Author

error: Content is protected !!