सीसीटीवी में कैद अपराधी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमशेदपुर में बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप कर्मियों से 25 हजार रूपये लूट लिये. लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. पुलिस सीसीटीवी की फुटेज की मदद से अपराधियों का पता लगा रही है.
जमशेदपुर, : जमशेदपुर (Jamshedpur) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दिनदहाड़े अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर पेट्रोल पंप में महिलाकर्मी से 25 हजार रुपये लूट लिये. जानकारी के अनुसार, घटना जमशेदपुर के हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर पोटका थाना क्षेत्र के सुमोना फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप की है. यहां मंगलवार सुबह तीन अज्ञात लोगों ने हथियार का भय दिखाकर पेट्रोल पंप की महिला कर्मियों से 25 हजार रुपये लूटे. फिर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गये. घटना सुबह सात बजकर दस मिनट की है. हालांकि, लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है. इसकी मदद से पुलिस लुटेरों को ढूंढ़ने में लग गयी है.