कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंच चुके है. राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी उनके साथ रैली में पहुंचे हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंच चुके है. राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी उनके साथ रैली में पहुंचे हैं. यहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे का ढोल-नगाड़ो के साथ स्वागत हुआ. मौके पर कांग्रेस के कई नेता-मंत्री मौजूद है.

संविधान बचाओ रैली में मौजूद लोग

रैली के बाद कांग्रेस नेताओं की बैठक

जानकारी के अनुसार संविधान बचाओ रैली के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ होटल बीएन आर चाणक्य में 3:30 बजे बैठक करेंगे. इस बैठक में जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम करीब 4:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल होंगे.

About Author

error: Content is protected !!