Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महुदा थाना क्षेत्र के महुदा मोड़ भूरूगिया कटा घर चौक में दो मोटरसाइकिल के जोरदार टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोटर साइकिल संख्या जे एच 10ए कियू / 1997 जो कचरा निवासी राकेश सिंह जो कार्य करके अपने घर जा रहा था और कटा घर चौक क्रॉस कर ही रहा था कि धनबाद की ओर से आ रही मोटर साइकिल संख्या जे एच 09 बी सी/8884 रफ्तार से आकर दूसरे से टकरा गई जिससे दोनों लोग सड़क में गिर ओर गंभीर रूप से घायल हुए। महुदा थाना और एंबुलेंस को सूचित करते ही महुदा थाना गश्तीदल और महुदा थाना प्रभारी पहुंचे और दोनों युवक को जो बताया जाता है कि चंदनकियारी युवक को धनबाद एन एम सी एच और दूसरे एंबुलेंस से कचरा निवासी को घर वाले बोकारो बी जी एच ले गए। महुदा थाना ने दोनों मोटर साइकिल को जप्त कर महुदा थाना ले गई दोनों युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
सुल्तान खान बाघमारा रिपोर्टर