कोयला राज्य मंत्री के धनबाद आगमन पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के ज़िला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद स्थित कोयला भवन में कोयला राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे के आगमन पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के धनबाद जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर श्री कुमार ने मंत्री महोदय को धनबाद एवं झरिया क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए एक स्मार पत्र भी सौंपा।

दिलीप कुमार द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से लोदना क्षेत्र में विस्थापन प्रक्रिया की पारदर्शिता, करमाताड़ टाउनशिप एवं कुसुम विहार में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी, विस्थापितों के लिए दिए जा रहे यातायात भत्ता को ₹20,000 से बढ़ाकर ₹50,000 करने, और पुनर्वास से पूर्व आवश्यक सेवाओं को यथावत रखने की माँग की गई।

ज्ञापन में बीसीसीएल परियोजनाओं के अंतर्गत हेवी ब्लास्टिंग से उत्पन्न जनहानि की आशंका, CSR मद से उपेक्षित सिजुआ क्षेत्र, लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल के पुनर्संचालन, एवं धूल प्रदूषण के विरुद्ध जल छिड़काव की अनदेखी जैसे बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया गया।

इसके अतिरिक्त, दिलीप कुमार ने ओपन कास्ट माइनिंग से बन रहे ओबी डंप पहाड़ों के कारण ग्रामीणों में व्याप्त भय, और प्रदूषणजनित बीमारियों के उचित इलाज के लिए धनबाद अस्पतालों में सुविधाओं की मांग भी रखी।

श्री दिलीप कुमार ने आशा व्यक्त की कि माननीय मंत्री इन जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर उचित दिशा-निर्देश देंगे, जिससे धनबाद एवं झरिया क्षेत्र के लाखों नागरिकों को राहत मिल सके।

मौके पर रुदल पासवान, मुकेश कुमार, बबलू कुमार, रशीद अलम समेत पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

About Author

error: Content is protected !!