Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारखंड: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सतहे गांव में शनिवार (3 मई 2025) को 22 साल की नवविवाहिता रेणु देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी।
रेणु का शव फंदे से लटका मिला, जिसे मायके पक्ष ने हत्या करार दिया, जबकि ससुराल वाले इसे खुदकुशी बता रहे हैं। पाटन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर के MMCH में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रेणु की लव मैरिज को अभी 9 महीने ही हुए थे, जब 2024 में उन्होंने पिंटू राम से शादी की थी। मायके वालों ने पिंटू राम (पति), पंकज राम (भसुर), विनोद राम (ससुर), कांति देवी (सास), यमुना राम (पिता), छोटी कुमारी (ननद), और पुष्पा देवी (गोतनी) के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पाटन थाना में FIR दर्ज करने की अर्जी दी है।