चार पुलिसकर्मियों को SSP ने सस्पेंड कर दिया है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में डीआईजी सह एसएसपी ने ये एक्शन लिया है। एसएसपी के इस कार्रवाई से पुलिसकर्मी सकते में हैं। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को औचक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की लापरवाही की शिकायत मिली थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है।एसएसपी रांची चन्दन कुमार सिन्हा पिठोरिया थाने के तीन और पीसीआर के एक जवान को सस्पेंड कर दिया गया है, जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें पिठोरिया थाने के जेएसआई अजय पासवान, श्यामानंद पासवान और अमृत प्रसाद मेहता व पीसीआर 22 के जवान नीरज कुजूर शामिल है।जानकारी के मुताबिक DYSP अमर कुमार पांडे ने 30 अप्रैल को पिठोरिया थाने का रात के समय इंस्पेक्शन किया था। जब डीएसपी थाना पहुंचे तो पता चला कि पेट्रोलिंग छोड़कर पुलिसकर्मी थाने में ही आराम कर रहे थे। वहीं पिठोरिया थाना में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी सामने नहीं आया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जब डीएसपी सीढ़ी से ऊपर गये तो पेट्रोलिंग ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी सादे लिबास में मिले। जेएसआई अमृत प्रसाद मेहता पेट्रोलिंग छोड़कर थाने में ही मौजूद थे। ओडी ड्यूटी में तैनात जेएसआई श्यामानंद पासवान भी थाने से गायब मिले। एक और जेएसआई अजय पासवान भी पिठोरिया थाने में आराम करते हुए मिले।
जब डीएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से इस संबंध में जानकारी ली, कि वो ड्यूटी छोड़कर थाने में ही क्यों बैठे हैं, तो किसी के पास कोई जवाब नहीं था। जिसके बाद डीएसपी ने रिपोर्ट एसएसपी को दी। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने ये कार्रवाई की है।