कार और स्कूटी में हुई जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार महिला की हालत गंभीर, अशर्फी में इलाजरत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: द रीत के निकट एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला स्कूटी से दूर जा गिरी और गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद, ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, संजय महतो और बीरबल महतो घटनास्थल पर तुरंत पहुँचे और घायल महिला की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने महिला को अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया है. इसके अलावा, राजीव मंडल और रणजीत मंडल ने भी घटनास्थल पर सहयोग प्रदान किया और आवश्यक व्यवस्थाओं में मदद की।
महिला की पहचान सुनीता देवी (40 वर्ष), भूली निवासी के रूप में हुई है। स्कूटी पर दो महिला सवार थीं, जिसमें एक खतरे से बाहर है।