
लोयाबाद के होटल में छापामारी करने गए आबकारी विभाग के दरोगा के साथ मौके पर मौजूद भीड़ ने धक्का मुक्की की। कॉलर पकड़कर सरेआम बेइजात किया।सरकारी काम में बाधा पहुंचाई।इसी दौरान भीड़ ने कस्टडी में लिए गए होटल संचालक को जबरन कस्टडी से छुड़ा लिया।मामले में दरोगा कुलदीप कुमार ने लोयाबाद पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले में अग्रतर करवाई कर रही है।घटना के संबंध में बताया जाता है की आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे लोयाबाद के पुराना मुखिया होटल में छापामारी की।इस दौरान होटल में कुछ लोग शराब पीते मिले।टीम ने मौके से गॉडफादर बीयर के चार कैन और तीन बोतल जब्त की।वैध कागजात नही दिखाने पर होटल संचालक को कस्टडी में लिए गया। आबकारी दरोगा के अनुसार ,छापेमारी के दौरान भीड़ जमा हो गई।भीड़ ने धक्का मुक्का करते हुए कस्टडी में लिए गए होटल संचालक को बलपूर्वक छुड़ा लिया।दरोगा ने घटना का वीडियो फुटेज भी पुलिस को सोपा है।इधर होटल संचालक का कहना है की छापेमारी बगल के होटल में हुई ।उसे जबरन कस्टडी में जया जा रहा था।आबकारी विभाग की टीम जब्त शराब को साथ ले गई है।लोयाबाद थाना परभरी पीकू प्रसाद कहा की आबकारी के दरोगा से आवेदन प्राप्त हुआ है। इस मामले में अग्रतर करवाई की जा रही है।