टुंडी के तारटांड़ में श्री श्री 108 मारुतिनंदन यज्ञ का भव्य कलश व निशान यात्रा 

टुंडी धनबाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट बलराम भंडारी

टुंडी के तारटांड़ में श्री श्री 108 मारुतिनंदन यज्ञ का भव्य कलश व निशान यात्रा

धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र राजाभीठा पंचायत के तारटांड़ गांव में श्री श्री 108 मारुतिनंदन यज्ञ का आज भव्य कलश व निशान यात्रा पंच दिवसीय यज्ञ का हुआ आयोजन।जिसका उद्घाटन टाइगर फोर्स के जिला अध्यक्ष धर्मजीत सिंह मुखिया प्रतिनिधि निमाय कुमार सिंह टुंडी अंचल पुलिस निरीक्षक साजिद हुसैन ने किया। इस कार्यक्रम में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। पतिकडीह जोड़ियां से कलश जल यात्रा सह निशान यात्रा का हुआ उत्थान लगभग 6 किलोमीटर का पथ शोभा यात्रा कर श्रद्धालुओं ने जय श्री राम जय हनुमान के जयकारे लगाए इस ध्वनि से गूंजता रहा तारटांड़ क्षेत्र, भक्तिमय में झूमते गाते आए श्रद्धालु वही 108 कन्याओं ने कलश में जल भर कर प्रतिष्ठान मंदिर पर जल प्रवाह किया लगभग 501 भक्त के हाथों में दिखा मारुति नन्द का निशान ध्वज।हजारों की संख्या में भक्त रहे मौजूद। जिसमे पंचायत समिति राजेश सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पूर्व जिला परिषद सदस्य गुरुचरण बास्की, कमिटी से शंभु पांडे, सोनू कुमार महतो आदि थे।

 

About Author

error: Content is protected !!