बाघमारा पुलिस अनुमंडल के तेतुलमारी थाना क्षेत्र स्थित मोदीडीह मे एम. मिश्रा का सिंडीकेट धडल्ले से कोयले का कर रहा है अवैध कारोबार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ज्ञात हो जी. सिंह नामक स्थानीय युवक को कोयले के अवैध कारोबार को संचालित करने का मिला है जिम्मा।
बाहर से मजदूर बुलाकर मोदीडीह के खदानो से अवैध कोइला उत्खनन कर पी. महतो के डिप्पो मे कोयला का करवाता है स्टोक, उसके बाद रात को ट्रकों मे लोड कर भेजता है मंडियो तक.
जंहा दिन के उजाले मे दुपहिया वाहन से अवैध कोयले की ढूलाई होती है। वहीं रात मे दर्जनों पिकअप भैन, छोटा हाथी तथा बोलेरो से तेतुलमारी थाना के सामने से अवैध कोयले की जाती है ढुलाई,
बताते चले की 15 अप्रैल की रात्रि में मोदीडीह से निकला अवैध कोयला लोड तेज गति पिकअप भेन ने कुस्ट हॉस्पिटल गेट के समीप एक बेलोर वाहन को जोरदार टक्कर मार दिया था, इस दुर्घटना में चार लोग बुरी तरह घायल हो गए थे घायल।
इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने अवैध कोयला लोड पिकअप भेन को किया था आग के हवाले,
इतनी बड़ी घटना घटने के बाद भी अवैध कोयला उत्खनन और डिपो संचालन का कार्य चालू रखना स्थानीय पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खडे करते है।