बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने भाजपा छोड़ थामा झामुमो का दामन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पट्टा पहना कराया पार्टी में शामिल।

साहिबगंज।संताल परगना से झारखंड बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बोरिया विधानसभा के पूर्व विधायक ताला मरांडी ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेज दिया. इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने भोगनाडीह में झामुमो का दामन थाम लिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें झामुमो का पट्टा पहनाकर स्वागत किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ताला मरांडी ने क्या बताया पार्टी छोड़ने की वजह।

ताला मरांडी ने भाजपा छोड़ने का कारण व्यक्तिगत और वैचारिक मतभेद को बताया है. उन्होंने बाबूलाल मरांडी को भेजे गये पत्र में लिखा कि मैं बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं. साथ ही उन्होंने अब तक दिये गये सभी अवसरों के लिए पार्टी का आभार प्रकट करते हुए लिखा किया वैचारिक मतभेदों, वर्तमान परिस्थितियों और व्यक्तिगत कारणों से मैंने सभी पदों से त्याग पत्र देने का फैसला किया है. ये फैसला मैंने गहन सोच विचार के बाद लिया है. इसमें किसी भी प्रकार की कोई दुर्भावना नहीं है. इसलिए मेरे त्याग पत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाए।

About Author

error: Content is protected !!