Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : मधुबन थाना व धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबुडीह स्थित चर्चित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर पुलिस ने ढोल बजा कर नोटिस चिपकाया है।आपको बता दे कि बीते 9 जनवरी को हिल टॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में कारू यादव समर्थक तथा गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के समर्थकों के बीच वर्चस्व स्थापित करने को लेकर जमकर गोली बम चली थी जिसमें लगभग दो दर्जन दो पहिया वाहन में आग भी लगा दिया गया था गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश के खरखरी बजार स्थित आवासीय कार्यालय में भी उपद्रवियों के द्वारा आगजनी की गई थी जिसकी जांच पड़ताल करने गए बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह भी पत्थराव के कारण बुरी तरह घायल हो गए थे उनके सर पर पत्थर लगी थी जिसके बाद में बेहतर उपचार के लिए दुर्गापुर भेज दिया था। इसके बाद से लगातार पुलिस के द्वारा निरंतर घटना में संलिप्त लोगों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस हॉफ रही।पुलिस ने फरार चल रहे सभी नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर गिरफ्तारी वारंट चिपकाना शुरू कर दिया है ।जिसमें सूर्याडीह बाबूडीह के फागू सिंह,मनोज सिंह ,राजेंद्र सिंह,प्रकाश सिंह
मंतोष सिंह,उर्फ संतोष सिंह,पप्पू सिंह,निर्मल सिंह,मिथुन सिंह,गंगाधर सिंह,अनिल रजवार,कमलेश रवानी,हरिबोल रजवार सहित दर्जनों लोगों के घरों पर नोटिस चिपकाया है ,इसके अलावा नीचे देवघरा धर्माबांध के भी दर्जनों नामजद आरोपी के घर पर सोमवार की देर शाम तक नोटिस चिपकाया गया है। बाकी बचे जगहो पर ब्रह्मांडीहा,खरखरी बस्ती व कलोनी, नारायण धोड़ा,फुलारिटांड खटाल,आशाकोठी खटाल आदि जगहों पर भी गिरफ्तारी वारंट चिपकाया जाएगा।