टुंडी के कलाली मोड़ से होते हुए चरकमोड़ रामपुर मोड़ तक सनातनीयों ने निकाला सैकड़ों मोटरसाइकिल जुलूस।  

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी अंचलाधिकारी थाना प्रभारी की देख रेख में शान्ति पूर्वक निकला जुलूस जयश्री के उद्घोष से गूंजा समस्त टुंडी क्षेत्र।

चरकमोड़ से रामपुर मोड़ तक चौक- चौराहे में आकर्षक एवं कुशल कर्तव्य भरें शस्त्रों का हुआ खेल प्रदर्शन।

05 अप्रैल 2025 को टुंडी अंचल एवं थाना के दक्षिणी क्षेत्र कटनिया पंचायत अंतर्गत आसनडाबर के कलाली मोड़ — टुंडी सीमांकन से गाजे-बाजे के साथ मोटरसाइकिल जुलूस पूर्व विहिप अध्यक्ष बिक्रम सिंह वीर के कुशल नेतृत्व में धनबाद – गिरिडीह सीमांकन चरकमोड़ पहूंचे।

जहां पूर्व से ही प्रतिक्षा कर रहें बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक रवीन्द्र कुमार मंडल ,जय प्रकाश पाण्डेय एवं हितेश कुमार मिश्रा की अगुवाई में सबों ने बिक्रम सिंह वीर का स्वागत किया। तत्पश्चात चरकमोड़ स्थित बाबा नन्ढानाथ शिव स्थल पहूंचकर सभी ने शाश्वत दण्डवत कर सैकड़ों केसरिया वस्त्र धारण किए बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिन्दू परिषद, शिव सेना ,श्रीराम सेना के अलावा सनातनी धर्म-कर्म प्रेमीयों ने मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में कोलहर मोड़, टुंडी बाजार, थाना मोड़, गादी टुंडी बजरंग बली स्थल,लोधरिया बाजार, संग्राम डीह, भोजूडीह, कमारडीह, बेहड़ा,महाराजगंज एवं लछुरायडीह एवं टुंडी , पूर्वी टुण्डी एवं गोविन्दपुर सीमांकन स्थल रामपुर मोड़ पहूंचे।।

अंचलाधिकारी जितेन्द्र प्रसाद एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उमाशंकर पूरे पुलिस दल-बल के साथ शान्ति व्यवस्था एवं सूरक्षा की दृष्टिकोण से चरकमोड़ से रामपुर मोड़ तक तत्पर दिखे।

मौके पर मुख्य रूप से युवा वर्गों के साथ-साथ कदम मिलाकर कोलहर पंचायत के  मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष विजय कुमार मंडल, बिक्रम सिंह वीर , रवीन्द्र कुमार मंडल, जय प्रकाश पाण्डेय उर्फ रिंकू पाण्डेय, हितेश कुमार मिश्रा, बब्लू पाण्डेय, पवन कुमार पाण्डेय उर्फ मच्छर पाण्डेय, फैनीलाल यादव, नितिन गुप्ता, चुनचुन मंडल, नकुल सिंह के कुशल नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया।

About Author

error: Content is protected !!