झारखंड के 18 वीर IPS अधिकारियों को मिला आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक…पुलिस सेवा में उनके योगदान को मिला सम्मान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड कैडर के 18 IPS अधिकारी को सम्मान मिला है. सभी को आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक मिला है. पुलिस सेवा में अहम योगदान के लिए आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक दिया जा रहा है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तरफ से एक पत्र जारी हुआ है और पदक लेने वालों की सूची भी जारी की गयी है. सभी अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से यह मेडल प्राप्त करने का आदेश दिया गया है.मालूम हो कि वर्ष 2022 में बेहतर पुलिसिंग के लिए आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक सभी अधिकारियों को दिया जा रहा है. आंतरिक सुरक्षा पदक केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से भी दिया जाता है.

इन-इन IPS को मिला है सम्मान

होमकर अमोल विनुकांत, आईजी (अभियान)

पंकज कंबोज, प्रबंध निदेशक (झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड)

कुलदीप द्ववेदी (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)

ए विजयालक्ष्मी (आईजी, प्रशिक्षण)

डॉ. एम तमिलवाणन (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)

अनीश गुप्ता (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)

इंद्रजीत माहथा (डीआईजी, एसटीएफ)

सुरेंद्र कुमार झा (डीआईजी, बोकारो)

वाईएस रमेश (डीआईजी, पलामू)

कार्तिक एस (डीआईजी, झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची)

एम अर्शी (समादेष्टा, जैप-7, हजारीबाग)

प्रशांत आनंद (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)

आशुतोष शेखर (एसपी, चाईबासा)

अनुदीप सिंह (एसपी, कोडरमा)

शंभु कुमार सिंह (एसपी, गुमला)

दीपक कुमार पांडेय (एसपी, गढ़वा)

राकुमार मेहता (सिटी एसपी, रांची)

के विजय शंकर (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति)

About Author

error: Content is protected !!