LIC कार्यालय के लॉकर में सेंधमारी, 55 लाख गये

LIC कार्यालय के लॉकर में सेंधमारी, 55 लाख गये

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थित LIC कार्यालय में दो लॉकरों से करीब 55 लाख रुपये की चोरी हो गई। LIC कार्यालय दो दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को खुला, तो कर्मचारियों को पता चला कि तिजोरी का ताला टूटा हुआ है। जब ब्रांच मैनेजर ने पूरे परिसर में लगे CCTV फुटेज की जांच करानी चाही, तो चौंकाने वाला सच सामने आया, CCTV का DVR ही गायब था। पुलिस ने तुरंत पूरे कैंपस की जांच शुरू कर दी और कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। CCR DSP मनोज ठाकुर ने मीडिया को बताया कि LIC बिल्डिंग के दूसरे और तीसरे तल पर रखे लॉकरों से पैसे गायब हैं। कमरे की खिड़की खुली हुई पाई गई, संभावना जताई जा रही है कि इसी रास्ते से चोरों ने अंदर प्रवेश किया होगा। शाखा प्रबंधन राकेश रंजन सिंह ने बताया कि “सुबह जब कार्यालय खोला गया तो CCTV काम नहीं कर रहा था। जब इंजीनियर ने जांच की तो DVR ही गायब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई

About Author

error: Content is protected !!