खाना देने में हुई देर तो पत्नी को उतारा मौत के घाट…

खाना देने में हुई देर तो पत्नी को उतारा मौत के घाट…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ : पतरातू थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट पानी टंकी के पास एक दर्दनाक घटना घटी। रविवार की रात शराब के नशे में धुत संतोष भुइंया ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी सुनीता देवी को लोहे के रॉड से बेरहमी से पीटकर मार डाला। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, संतोष नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी से खाना परोसने को कहा। किसी कारणवश खाना मिलने में देरी हुई, जिससे वह आग-बबूला हो गया। बात बढ़ी और गुस्से में संतोष ने पत्नी पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और संतोष को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष को अपनी कस्टडी में ले लिया। मृतका के छह बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। अब चार मासूम बच्चे बेसहारा हो गये हैं, जिनका कोई सहारा नहीं बचा। यह वारदात नशे के कारण बिखरते घरों और उजड़ते भविष्य की बानगी है। इस ओर गंभीरता से सोचने की जरूरत है, ताकि ऐसे और मासूमों का बचपन अनाथ होने से बच सके।

About Author

error: Content is protected !!