इस हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे में घायल कुछ लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। रेलवे से मिली की जानकारी के अनुसार, यह घटना खुर्दा डिवीजन के पास हुई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार घटना में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फिलहाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत कार्य जारी है। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हादसे के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उनके गंतव्य तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह से तीन ट्रेन डायवर्ट की गई हैं। फंसे हुए यात्रियों को कामाख्या ले जाने के लिए विशेष ट्रेन 4:10 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई है।इससे पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे के PRO अशोक मिश्रा ने बताया था कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि विजुअल्स में घायल स्ट्रेचर पर ले जाए जाते दिख रहा था।