गोबिंदपुर गिरिडीह मार्ग पर स्थित सुंदर पहाड़ी के समीप दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, 

एक ट्रक चालक केबिन में घंटों रहा फंसा ग्रामीणों के भारी मस्क़त के बाद निकाला गया बाहर पुलिस के देरी करने से ग्रामीण हुए उग्र।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोविंदपुर ;धनबाद जिले के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गिरिडीह मार्ग पर स्थित सुंदर पहाड़ी के समीप रविवार की दोपहर 2 बजे दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर एक ट्रक चालक केबिन में घंटों रहा फंसा ग्रामीणों के भारी मस्क़त के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला गया. जहां ट्रक चालक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. घटना के संबंध में वार्ड सदस्य सुरेश साव एवं हीरालाल गोप ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सीमेंट लदा ट्रक सिंदरी से गोबिंदपुर गिरिडीह मार्ग पर गिरिडीह की और जा रहा था इसी दौरान गिरिडीह की और से एक टेलर ट्रक गोबिंदपुर बाजार की और जा रहा था. जहां सुंदर पहाड़ी के समीप ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रक को जोरदार तरीके से ठोकर मार दी जिससे सीमेंट लदा ट्रक चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह से फंस गया. स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास से घंटों बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला इलाज के लिए आनन फानन में एंबुलेंस वाहन से जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH भेज दिया गया. लेकिन वहीं दुसरी और पुलिस की देरी से पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए. वहीं ट्रेलर ट्रक के चालक एवं उपचालक पुरी तरह से सुरक्षित है. घटनास्थल पर गोबिंदपुर थाने के ASI दिनेश प्रसाद मेहता पहुंचकर जाम को मुक्त कराने में जुट गई।

 

About Author

error: Content is protected !!